किवदंतियों के अनुसार आज से करीब 250 साल पहले भोलराम गुर्जर नाम के ग्वाले को एक सपना आया की भाड़सोडा - बागूंड के छापर मे 4 मूर्तिया ज़मीन मे दबी हुई है. जब उस जगह पर खुदाई की गयी तो भोलराम का सपना सही निकला और वाहा से 4 एक जैसे मूर्तिया निकली.चारॉ मूर्तिया बहुत ही मनोहारी थी. इन मूर्तियो मे साँवले रूप मे श्री कृष्ण भगवान बाँसुरी बजा रहे है. खुदाई के दौरान 1 मूर्ति खंडित हो गयी, जिसको वापस वही पर दबा दिया गया. शेष 3 मूर्तियो मे से 1 कॉ वही प्रकतया स्थल पर और एक कॉ भाड़सोडा ग्राम मे और एक कॉ मूर्ति कॉ मण्दपिया ग्राम मे मे स्थापित किया गया.तीनो ही मूर्तिया बड़ी चमटकारी और मनमोहक है.
| Sanwaliaji JanamSthal - Murti Prakat Sthal |
![]() |
![]() |

