शिव शंकर

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्वार हुआ – 2
अन्त काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ
भोले शंकर की पूजा करो
ध्यान चरणों में उसके धरो -2
हर हर महादेव शिव शम्भू……………….

डमरु वाला है जग में दयालु बड़ा
दीनदुखियों का दाता जगत का पिता – 2
सब पे करता है ये भोला शंकर दया
सब को देता है ये आसरा
इन पावन चरणों में अर्पण आकर जो एक बार हुआ
अन्त काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ
ओम नमो शिवाय नमो
हर हर महादेव शिव शम्भू…………

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का
वन्दना इसकी करते है सब देवता
इसकी पूजा से वरदान पाते है सब
शक्ति का दान पाते है सब
नाग असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ
अन्त काल में भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्वार हुआ – 2
अन्त काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ
भोले शंकर की पूजा करो
ध्यान चरणों में उसके धरो -2
हर हर महादेव शिव शम्भू……………….

posted by admin in Genaral and have No Comments

Write your Comment
Apne Vichar Likhe

Please fill your data and comment below.
Name
Email
Your comment